UAE में पाकिस्तानी लडके ने भारतीय लडकी की हत्या की: रिपोर्ट
Updated at : 07 Oct 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक पाकिस्तानी लडके ने अपना प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर 14 साल की एक भारतीय लडकी की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगा ली. खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार लडके की भी उम्र 14 साल है और माना जाता […]
विज्ञापन
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक पाकिस्तानी लडके ने अपना प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर 14 साल की एक भारतीय लडकी की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगा ली.
खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार लडके की भी उम्र 14 साल है और माना जाता है कि लडकी की मां जब मौजूद नहीं थी तब वह उसके फ्लैट में गया. यह साफ नहीं है कि इसके बाद क्या हुआ लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच कोई बहस हुई.खबर के अनुसार लडकी ने कथित रुप से लडके का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद उसने लडकी की चाकू मारकर उसकी जान ले ली और बाद में लडकी के घर में दोनों पर मिट्टी तेल छिडककर आग लगा ली.
पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद दोनों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे.खबर में कहा गया कि कमरे में मिट्टी तेल का एक कनस्तर पाया गया.मामला आगे की जांच के लिए सार्वजनिक अभियोजक के पास भेज दिया गया है.लडकी एक भारतीय नृत्य समूह की सदस्य थी.
समूह के एक सदस्य ने लडकी को एक ‘प्यारी बच्ची’ बताया जिसमें नृत्य को लेकर काफी जुनून था.लडकी का परिवार सदमे में है और उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




