जूतों से बदबू आने पर शख्स ने भारतीय को मारा चाकू, हालत गंभीर

रोम : इटली में फिलीपीन के एक व्यक्ति ने अपने साथ रहने वाले 47 वर्षीय एक भारतीय के ‘बदबूदार’ जूतों को लेकर हुए झगडे के बाद उसे चाकू मार दिया. घायल भारतीय की पहचान सिर्फ ए एस के रुप में हुई है. उसकी हालत गंभीर बताई गई है. 19 वर्षीय बेरोजगार हमलावर युवक मिकालाट को […]
रोम : इटली में फिलीपीन के एक व्यक्ति ने अपने साथ रहने वाले 47 वर्षीय एक भारतीय के ‘बदबूदार’ जूतों को लेकर हुए झगडे के बाद उसे चाकू मार दिया. घायल भारतीय की पहचान सिर्फ ए एस के रुप में हुई है. उसकी हालत गंभीर बताई गई है. 19 वर्षीय बेरोजगार हमलावर युवक मिकालाट को गिरफ्तार कर लिया गया है.
भारतीय व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई और उसे चार बार दिल का दौरा पड़ा है. ये दोनों मिलान में रहते थे और इनका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. जांच में पता चला है कि मिकालाट को भारतीय के जूतों से चिढ़ थी, जिनसे उसने बदबू आने का दावा किया है. इसी बात को लेकर दोनो में झगडा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




