बैंकॉक विस्फोट मामला: पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक सहित छह को हिरासत में लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2015 5:05 PM (IST)
विज्ञापन

बैंकॉक/कुआलालंपुर: थाईलैंड के ब्रह्मा मंदिर में पिछले महीने हुए घातक बम विस्फोट की जांच के दौरान मलेशियाई और थाई अधिकारियों ने एक पाकिस्तानी नागरिक और तीन महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है. इस विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गयी थी. मलेशिया के पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबु बकर ने कुआलालंपुर में […]
विज्ञापन
बैंकॉक/कुआलालंपुर: थाईलैंड के ब्रह्मा मंदिर में पिछले महीने हुए घातक बम विस्फोट की जांच के दौरान मलेशियाई और थाई अधिकारियों ने एक पाकिस्तानी नागरिक और तीन महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है. इस विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गयी थी.
मलेशिया के पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबु बकर ने कुआलालंपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुछ दिन पहले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक पाकिस्तानी व्यक्ति है और दो मलेशियाई नागरिक हैं.
दैनिक स्टार ने अधिकारी के हवाले से बताया, हम इस जांच में थाई पुलिस का सहयोग कर रहे हैं. हमें लगता है कि ये तीन लोग जांच में हमारी मदद कर सकते हैं. हालांकि खालिद ने यह भी कहा कि ये संदिग्ध अभी तक थाई पुलिस को सौंपे नहीं गए हैं.
उन्होंने कहा, हमें लगता है कि अभी इन्हें थाई अधिकारियों को सौंपे जाने की कोई जरुरत नहीं है. हम अपने थाई समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पहले हमें मामले की जांच कर लेने दीजिए. बहरहाल, बीती रात को बैंकॉक मेट्रोपोलिटन पुलिस ब्यूरो प्रमुख श्रीवारा रंगसिप्रमनाकुल के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक अधिकारियों और सैनिकों की एक टीम थाईलैंड के दीन दाएंग जिला में एक कन्या छात्रावास की छानबीन के लिए गयी. उन्हें यह सूचना मिली थी कि वहां रह रहे कुछ लोगों का 17 अगस्त को इरावन श्राइन विस्फोट और सैथोन घाट विस्फोट मामले से संबंध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




