अमेरिका की दो टूक, आतंकी पनाहगाहों के खिलाफ पाक आक्रामक रवैया अपनाए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2015 3:35 PM
वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तानी नेतृत्व पर देश के भीतर आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ ‘आक्रामक रवैया’ अपनाए जाने का दबाव बनाने के साथ ही चेतावनी दी है कि मौजूदा नीति को जारी रखने से उसके भारत और अफगानिस्तान के साथ संबंधों पर बुरा असर पडेगा. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने प्रधानमंत्री नवाज […]
वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तानी नेतृत्व पर देश के भीतर आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ ‘आक्रामक रवैया’ अपनाए जाने का दबाव बनाने के साथ ही चेतावनी दी है कि मौजूदा नीति को जारी रखने से उसके भारत और अफगानिस्तान के साथ संबंधों पर बुरा असर पडेगा.
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ , सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ और उनके पाक समकक्ष सरताज अजीज के साथ इस सप्ताह हुई बैठकों में यह साफ कर दिया कि आतंकवादी समूहों से मुकाबला करने के लिए उन्हें अधिक कार्रवाई करने की जरुरत है.एक अधिकारी ने वार्ताओं को साफ और सीधी करार देते हुए पीटीआई को बताया, ‘‘ राइस ने इस बात को रेखांकित किया कि आतंकवादी और अन्य आतंकवादी गतिविधियां पाकिस्तान की धरती से लगातार जारी हैं और यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान और भारत के बीच क्षेत्रीय टकराव का महत्वपूर्ण कारक बन चुकी हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










