ePaper

हिलेरी क्लिंटन को मिले ईमेल के अनुसार, मुल्ला उमर को आईएसआई ने दी थी शरण

Updated at : 01 Sep 2015 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन को मिले ईमेल के अनुसार, मुल्ला उमर को आईएसआई ने दी थी शरण

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को उनके कार्यकाल में मिले एक ईमेल के अनुसार 2001 में तालिबान नेताओं के अफगानिस्तान से भागने के बाद इसके शीर्ष नेता मुल्ला उमर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने शरण दी थी. खबरें हैं कि मुल्ला उमर की दो साल पहले कराची के एक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को उनके कार्यकाल में मिले एक ईमेल के अनुसार 2001 में तालिबान नेताओं के अफगानिस्तान से भागने के बाद इसके शीर्ष नेता मुल्ला उमर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने शरण दी थी.

खबरें हैं कि मुल्ला उमर की दो साल पहले कराची के एक अस्पताल में मौत हो चुकी है. हालांकि पाकिस्तानी अधिकारी आज तक आईएसआई और मुल्ला उमर के बीच सीधे संबंधों की खबरों को पुरजोर तरीके से खारिज करते रहे हैं.अमेरिका का भी कहना है कि उसके पास इस संबंध में ऐसा कोई सबूत नहीं है. हालांकि 25 अगस्त, 2010 को हिलेरी को भेजा गया ईमेल दूसरी ओर ही इशारा करता है.

सिड नामक शख्स ने ईमेल में हिलेरी को लिखा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आपको इस बारे में भलीभांति जानकारी होगी कि मुल्ला उमर को आईएसआई ने कैसे बचाया. लेकिन भारत-पाक संघर्ष के एक पहलू के तौर पर अफगानिस्तान की बात करना सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण रणनीतिक अवधारणा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola