''बोको हराम का सफाया कर दिया जाएगा''

Published at :12 Aug 2015 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
''बोको हराम का सफाया कर दिया जाएगा''

एनडजमेना : चाड के राष्ट्रपति इदरीस देबी ने घोषणा की कि नाइजीरिया के बोको हराम जिहादियों के साथ संघर्ष से आतंकवादी संगठन को भारी नुकसान पहुंचाने में मदद मिली है और इस साल के अंत तक उसका सफाया कर दिया जाएगा. फ्रांस से चाड की आजादी के 55 साल पूरा होने के अवसर पर कल […]

विज्ञापन

एनडजमेना : चाड के राष्ट्रपति इदरीस देबी ने घोषणा की कि नाइजीरिया के बोको हराम जिहादियों के साथ संघर्ष से आतंकवादी संगठन को भारी नुकसान पहुंचाने में मदद मिली है और इस साल के अंत तक उसका सफाया कर दिया जाएगा.

फ्रांस से चाड की आजादी के 55 साल पूरा होने के अवसर पर कल राजधानी एनडजमेना में संवाददाताओं के साथ बातचीत में देबी ने कहा, बोको हराम लगभग खत्म हो चुका है. अब (बोको हराम सदस्यों के) कुछ छोटे समूह कैमरुन की सीमा से लगे पूरे पूर्वी नाइजीरिया में बिखरे हैं. निश्चित रुप से बोको हराम पर अंकुश लगाने की हमारे पास क्षमता है.

उन्होंने बोको हराम के छह साल के विद्रोह पर अंकुश लगाने पर लक्षित पांच देशों के नये बल का जिक्र करते हुये कहा, क्षेत्रीय बल के गठन के चलते यह जंग छोटी होगी और इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगी. बेनिन, कैमरुन, चाड, नाइजर और नाइजीरिया सभी ने नये बल को मदद करने का भरोसा दिया है.

देबी ने दावा किया कि बोको हराम का नेतृत्व अब अबुबकर शेकाउ के पास नहीं है और उसका उत्तराधिकारी बातचीत करना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola