बॉबी जिंदल कर सकते हैं राष्ट्रपति की उम्मीदवारी का ऐलान

Published at :24 Jun 2015 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बॉबी जिंदल कर सकते हैं राष्ट्रपति की उम्मीदवारी का ऐलान

वाशिंगटन: अमेरिका के ल्यूसियाना प्रांत से भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल महीनों से चल आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए माना कि न्यू ओर्लियांस में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों को लेकर ऐलान कर सकते हैं. उम्मीदवार बनने की स्थिति में वह अमेरिका का राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले भारतीय […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के ल्यूसियाना प्रांत से भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल महीनों से चल आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए माना कि न्यू ओर्लियांस में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों को लेकर ऐलान कर सकते हैं. उम्मीदवार बनने की स्थिति में वह अमेरिका का राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे. जिंदल के उम्मीदवारी का ऐलान करने के बाद रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने के 12वें दावेदार हो जाएंगे. इन 12 लोगों में रिपब्लिकन के दिग्गज नेता जेब बुश और रिकी पेरी शामिल हैं.

भारतीय मूल के जिंदल के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर अपनी दावेदारी का ऐतिहासिक करने की संभावना है, लेकिन इसको लेकर भारतीय समुदाय के बीच ज्यादा उत्साह नहीं है क्योंकि जिंदल ने हाल के दिनों में कुछ ऐसे बयान में जिनमें उन्होंने भारतीय-अमेरिकी की पहचान से दूरी बनाने का प्रयास किया. कभी रिपब्लिकन के उदयीमान सितारे के तौर पर देखे जाने वाले 44 वर्षीय जिंदल की चमक साल 2009 में उस वक्त फीकी पड गई जब वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के ‘स्टेट ऑफ यूनियन ऐड्रेस’ का माकूल जवाब देने में नाकाम रहे.
बीते दो वर्षों में उन्होंने लोगों के बीच अपनी उपस्थिति को लेकर खासा ध्यान दिया है और इस दौरान कुछ प्रभावशाली भाषण भी दिए हैं. अपने प्रांत ल्यूसियाना में जिंदल काफी लोकप्रिय हैं. वह इस प्रांत में करीब सात साल से शासन कर रहे हैं. न्यू ओर्लियांस में उनके संबोधन स्थल के सभी टिकट लिए जा चुके हैं.ओबामा के धुर आचोलक जिंदल ने इस साल की शुरुआत में बातचीत में भारत के रिश्तों में सुधार की पैरवी की थी. जिंदल के माता-पिता भारत से अमेरिका आए थे. वह शक्तिशाली ‘रिपब्लिकन गवनर्स एसोसिएसन’ के उपाध्यक्ष भी हैं.
रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने के दावेदारों में जिंदल की लोकप्रियता काफी कम है. रिपब्लिकन की ओर से फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश, बाल चिकित्सा न्यूरोसर्जन बेन कार्सन, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज, पूर्व सीईओ (एचपी) कार्नी फियोरिना, दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम, आरकांसस के पूर्व गवर्नर माइक हकाबी, न्यूयॉर्क के पूर्व गर्वनर जॉर्ज पटाकी और केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल ने राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola