अगस्त में विश्व धरोहर स्थलों को दोबारा खोलने की है नेपाल की योजना
Updated at : 03 Jun 2015 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ऐतिहासिक ढांचों और स्मारकों को पर्यटकों तथा आम लोगों के लिए 17 अगस्त से खोलने की योजना बना रहा है क्योंकि ऐसे सिर्फ 15 फीसदी स्थल ही हालिया विनाशकारी भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए हैं. हनुमानधोखा दरबार स्क्वायर, पाटन दरबार स्क्वायर, भक्तपुर दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ बौद्धनाथ, […]
विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ऐतिहासिक ढांचों और स्मारकों को पर्यटकों तथा आम लोगों के लिए 17 अगस्त से खोलने की योजना बना रहा है क्योंकि ऐसे सिर्फ 15 फीसदी स्थल ही हालिया विनाशकारी भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए हैं.
हनुमानधोखा दरबार स्क्वायर, पाटन दरबार स्क्वायर, भक्तपुर दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ बौद्धनाथ, पशुपतिनाथ और चंगुनारायण क्षेत्र ऐसे बडे स्थल हैं, जहां पर्यटक पहुंचते हैं.
24 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या अचानक घट गई है. भूकंप से 9,000 से अधिक लोगों की मौत हुई. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि विश्व धरोहर स्थलों का केवल 15 प्रतिशत ही भूकंप से क्षतिग्रस्त हुआ.
इस बीच नेपाल में आज भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. इनमें एक झटके की तीव्रता 4. 5 थी जिसका केंद्र सिंधुपालचौक जिला था. यह दोपहर एक बजकर 37 मिनट (स्थानीय समय) पर आया.
राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान केंद्र के मुताबिक 4. 1 की तीव्रता वाला दूसरा झटका तडके पौने तीन बजे (स्थानीय समय) आया था. इसका केंद्र भी सिंधुपालचौक जिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




