चीन से लगी सीमा पर संघर्ष, 24 विद्रोही मारे गए :म्यांमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बीजिंग: म्यांमार के सुरक्षाबलों और पूर्वोत्तर के विद्रोहियों के बीच संघर्ष में कम से कम 24 विद्रोही मारे गए. म्यांमार के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.इससे पहले चीनी अधिकारियों ने बताया था कि गोलीबारी से उसकी तरफ पांच लोग घायल हो गए. म्यांमार के सरकारी सैनिकों और कोकांग विद्रोहियों के बीच देश के पूर्वोत्तर […]
विज्ञापन
बीजिंग: म्यांमार के सुरक्षाबलों और पूर्वोत्तर के विद्रोहियों के बीच संघर्ष में कम से कम 24 विद्रोही मारे गए. म्यांमार के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.इससे पहले चीनी अधिकारियों ने बताया था कि गोलीबारी से उसकी तरफ पांच लोग घायल हो गए.
म्यांमार के सरकारी सैनिकों और कोकांग विद्रोहियों के बीच देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई महीनों से लडाई चल रही है. चीनी अधिकारियों ने कई बार सीमा पार गोलों के गिरने और हवाई हमलों की शिकायत की है.म्यांमार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आज जारी वक्तव्य में चीन में किसी तरह के गोलों के गिरने की जानकारी नहीं दी है. इसमें कहा गया है कि सरकारी सैनिकों ने कल और आज विद्रोहियों के कई ठिकानों पर कब्जा कर लिया और इस घटना में कम से कम 24 विद्रोही मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










