ePaper

आइएसआइ के अधिकारी ने अमेरिका को 2.5 करोड़ डॉलर में दी थी ओसामा के ठिकाने की जानकारी

Updated at : 11 May 2015 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
आइएसआइ के अधिकारी ने अमेरिका को 2.5 करोड़ डॉलर में दी थी ओसामा के ठिकाने की जानकारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक पूर्व खुफिया अधिकारी ने ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी सीआईए को दी थी. उसने यह जानकारी अल-कायदा प्रमुख लादेन के सिर पर रखे गए 2.5 करोड डॉलर के इनाम के बदले में दी थी. ओसामा आईएसआई के संरक्षण में ऐबटाबाद शहर में एक बंदी के रुप में रह […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक पूर्व खुफिया अधिकारी ने ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी सीआईए को दी थी. उसने यह जानकारी अल-कायदा प्रमुख लादेन के सिर पर रखे गए 2.5 करोड डॉलर के इनाम के बदले में दी थी. ओसामा आईएसआई के संरक्षण में ऐबटाबाद शहर में एक बंदी के रुप में रह रहा था.

यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है. द डॉन ने अमेरिकी खोजी पत्रकार और लेखक सेमर एम हर्श के हवाले से कहा, अगस्त 2010 में पाकिस्तान के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में सीआईए के तत्कालीन स्टेशन प्रमुख जोनाथन बैंक से संपर्क किया. उसने सीआईए को बिन लादेन का पता बताने के प्रस्ताव दिया और इसके एवज में वह इनाम मांगा, जो कि वाशिंगटन ने वर्ष 2001 में उसके सिर पर रखा था. हर्श ने कहा कि खुफिया अधिकारी सेना का सदस्य था, जो कि अब वाशिंगटन में रह रहा है और सीआईए के लिए एक सलाहाकार के रुप में काम कर रहा है.मैं आपको उसके बारे में इससे ज्यादा नहीं बता सकता.
अमेरिका ने अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी की पुष्टि की और इस परिसर को उपग्रह की निगरानी में रखा. अमेरिकियों ने बाद में आईएसआई को सूचित किया, जिसने कि गाजी, तरबेला में एक प्रकोष्ठ बनाया. वहां द सील्स के एक व्यक्ति और दो अन्य लोगों ने इस अभियान को अंजाम देने से पहले हमला बोलने का अभ्यास किया. उन्होंने कहा कि हालांकि यह एक मुश्किल फैसला था लेकिन पाकिस्तान को अंतत: राजी किया गया और उसे ओसामा को मारने की योजना के बारे में बताया गया.
हर्श ने कहा कि ओबामा प्रशासन ने ओसामा को मारने के अभियान के बारे में जो कुछ भी बताया, वह काल्पनिक था और असल कहानी पूरी तरह अलग थी. उन्होंने डॉन को बताया, सबसे जबरदस्त झूठ यह बोला गया था कि पाकिस्तान के दो सबसे वरिष्ठ सैन्य नेताओं- जनरल अशफाक परवेज कियानी (तत्कालीन सेना प्रमुख) और जनरल अहमद शुजा पाशा (तत्कालीन आईएसआई प्रमुख) को अमेरिकी अभियान के बारे में कभी नहीं बताया गया था. जब अमेरिकियों ने पाकिस्तानी सरकार से संपर्क किया और ओसामा के बारे में पूछा तो आईएसआई ने जोर देकर कहा कि उसे मार दिया जाए और उसकी मौत की घोषणा इस अभियान के एक सप्ताह बाद की जाए.
हर्श ने कहा कि सउदी सरकार को भी ओसामा के ऐबटाबाद में मौजूद होने की जानकारी थी और उसने पाकिस्तानियों को सलाह दी थी कि वह उसे एक बंदी के रुप में रखे. ओसामा आईएसआई का बंदी था और वह उनकी निगरानी के बगैर कहीं नहीं गया.
अमेरिकियों को यह कहना था कि अल-कायदा प्रमुख हिंदुकुश पर्वतश्रंखला में मिला था. ऐसा इसलिए कहा गया था ताकि पाकिस्तान या अफगानिस्तान पर उसे अपने यहां रखने का इल्जाम न लगे. हर्श ने कहा कि आईएसआई उसे मारना चाहती थी क्योंकि वे कोई गवाह नहीं चाहते थे. हर्श ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओसामा के मारे जाने की कवर स्टोरी जारी करने से पहले जनरल कियानी और जनरल पाशा से संपर्क नहीं किया था. उन्होंने यह खबर अपने देश के लोगों के साथ एक सीधे प्रसारण में साझा की थी.
हर्श ने कहा, इस खबर से पाकिस्तान को धक्का लगा. यह उनके लिए बहुत अपमानजनक था. उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पास बुरी नहीं बल्कि एक अच्छी सेना है लेकिन, इस खबर ने उसे बुरी दिखने वाली छवि के साथ पेश किया.
हर्श ने यह भी कहा कि ओसामा के ठिकाने का पता लगाने में सीआईए की मदद करने के लिए पेशावर की जेल में बंद चिकित्सक डॉक्टर शकील अफरीदी सीआईए से ही जुडे थे लेकिन वह इस अभियान के बारे में नहीं जानते थे. अफरीदी को असल कहानी छिपाने के लिए एक आवरण की तरह इस्तेमाल किया गया. ओसामा को दो मई 2011 की रात को ऐबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील द्वारा संचालित हमले में मार गिराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola