ePaper

अलगाववादी नेता मर्सरत आलम की जमानत याचिका खारिज

Updated at : 26 Apr 2015 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
अलगाववादी नेता मर्सरत आलम की जमानत याचिका खारिज

श्रीनगर : बड़गाम जिले में एक स्थानीय अदालत ने हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम भट्ट की जमानत याचिका खारिज कर दी है. वहीं राज्‍य के अधिकारियों का कहना है कि बंद की वजह से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ है. अलगाववादी नेता के वकील शब्‍बीर आलम भट्ट ने बताया कि अदालत ने मर्सरत की जमानत […]

विज्ञापन

श्रीनगर : बड़गाम जिले में एक स्थानीय अदालत ने हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम भट्ट की जमानत याचिका खारिज कर दी है. वहीं राज्‍य के अधिकारियों का कहना है कि बंद की वजह से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ है.

अलगाववादी नेता के वकील शब्‍बीर आलम भट्ट ने बताया कि अदालत ने मर्सरत की जमानत याचिका खारिज कर दी है. उन्‍होंने आगे बताया कि जमानत याचिका किस आधार पर खारिज की गई है इसकी जानकारी आदेश की कॉपी आने के बाद ही पता चल पायेगी.

आपको बता दें कि 45 वर्षीय नेता मसर्रत को हाल ही में देशद्रोह करने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्‍हें घाटी की जेल से जम्‍मू के कोटभलवाल जेल में स्‍थानांतरित किया गया था. हाल ही में मर्सरत ने कश्‍मीर के हैदरपोरा क्षेत्र में आयोजित हुर्रियत नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की रैली में पाक्स्तिान का झंडा लहराते हुए भारत के खिलाफ नारे लगाते हुए नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola