यमन संघर्ष: सहायता में देरी होने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत
Updated at : 07 Apr 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

अदन: दक्षिण यमन में विद्रोहियों और विश्वासपात्रों के बीच हुए भीषण संघर्ष में पिछले 24 घंटों में 140 से ज्यादा लोग मारे गए हैं क्योंकि रेड क्रॉस को अत्यावश्यक सहायता पहुंचाने में देरी हो रही है. राहत कर्मियों ने स्थिति के और खराब होने की चेतावनी दी है. सउदी अरब के नेतृत्व वाली सेना ईरान […]
विज्ञापन
अदन: दक्षिण यमन में विद्रोहियों और विश्वासपात्रों के बीच हुए भीषण संघर्ष में पिछले 24 घंटों में 140 से ज्यादा लोग मारे गए हैं क्योंकि रेड क्रॉस को अत्यावश्यक सहायता पहुंचाने में देरी हो रही है. राहत कर्मियों ने स्थिति के और खराब होने की चेतावनी दी है. सउदी अरब के नेतृत्व वाली सेना ईरान समर्थित हुती शिया विद्राहियों पर लगातार हवाई हमले कर रही है.
पिछले चौबीस घंटों में देश में 140 लोग मारे गए हैं. इनमें से ज्यादातर की मौत यमन के मुख्य दक्षिणी शहर अदन में विद्राहियों और राष्ट्रपति अबेदरब्बो मंसूर हादी के विश्वासपात्रों के बीच हुई लडाई में हुई है.पिछले 24 घंटों में मारे गए लोगों में से एक तिहाई (53) विद्रोहियों द्वारा शहर के एक बंदरगाह पर कब्जे की कोशिश के दौरान मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि अदन के उत्तर में स्थित दालेह में रात भर चली लडाई में कम से कम 19 हुती और 15 हादी समर्थक सैनिक मारे गए हैं जबकि दक्षिणी यमन के अबयान प्रांत में सात अन्य लोग मारे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




