ली के अंतिम संस्कार में बिल क्लिंटन के साथ जाएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2015 1:46 PM (IST)
विज्ञापन

सिंगापुर : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन रविवार को सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू के अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए व्हाइट हाउस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. 91 वर्षीय ली की 23 मार्च को मृत्यु हो गयी थी. वह सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री थे. वर्ष 1990 में उन्होंने पद […]
विज्ञापन
सिंगापुर : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन रविवार को सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू के अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए व्हाइट हाउस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे.
91 वर्षीय ली की 23 मार्च को मृत्यु हो गयी थी. वह सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री थे. वर्ष 1990 में उन्होंने पद छोड दिया लेकिन स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक मामलों में उनका प्रभाव बना रहा.
द स्टेट्स टाइम्स के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर में अमेरिकी दूत किर्क वागर, सिंगापुर में पूर्व अमेरिकी दूत स्टीवन ग्रीन और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए राष्ट्रपति के सहायक थॉमस डोनिलन शामिल होंगे.
चर्चित अमेरिकी नेता और ली के करीबी दोस्त रहे हेनरी किसिंजर भी प्रतिनिधिमंडल में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




