मोदी की यात्रा के बाद श्रीलंका ने तमिलनाडु के मछुआरों को रिहा करने का दिया आदेश
Updated at : 24 Mar 2015 7:21 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आज तमिलनाडु के 54 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया जिन्हें पिछले सप्ताह देश की समुद्री सीमा में कथित रुप से मछली पकडने पर गिरफ्तार किया गया था. भारतीय मछुआरों को रिहा करने का सिरिसेना का आदेश ऐसे समय में आया जब भारत और श्रीलंका के […]
विज्ञापन
कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आज तमिलनाडु के 54 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया जिन्हें पिछले सप्ताह देश की समुद्री सीमा में कथित रुप से मछली पकडने पर गिरफ्तार किया गया था.
भारतीय मछुआरों को रिहा करने का सिरिसेना का आदेश ऐसे समय में आया जब भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरे स्तर की वार्ता आज चेन्नई में शुरु हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्री लंका की यात्रा से अभी ही वापस आये हैं. इस निर्णय को उनकी यात्रा के असर से भी जोड़ा जा रहा है.
श्रीलंका की नौसेना ने 21 मार्च को इन 54 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली थी. ये मछुआरे श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रुप से मछली पकड रहे थे.
सिरिसेना के कार्यालय ने कहा कि हाल ही में अपनी भारत यात्रा के दौरान वह बाचतीत के जरिए मछुआरे मुद्दे को हल करने पर भारतीय पक्ष के साथ सहमत हुए थे.
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जो नौकाएं जब्त की गयी थीं, उन्हें मछुआरों के साथ छोडा जाएगा या नहीं. तमिलनाडु सरकार ने कल रात धमकी दी थी कि यदि मछुआरे आज 11 बजे तक रिहा नहीं किए गए तो मछुआरों के बीच वार्ता का निर्धारित तीसरा दौर रद्द कर दिया जाएगा.
श्रीलंका ने इस महीने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा पर सद्भावना के तौर पर 86 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का भी आदेश दिया था जिन्हें श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकडने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मोदी 25 सालों से भी अधिक की कालावधि में श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




