यूरोप में मुंबई जैसे हमले के लिए ओसामा बिन लादेन से मांगी गयी थी इजाजत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2015 8:00 PM
न्यूयॉर्क : अल कायदा के एक शीर्ष आतंकी ने 2010 में यूरोप में मुंबई जैसे हमलों को अंजाम देने के लिए एक संचालक को आतंकियों के दल के साथ ईरान भेजने की इजाजत ओसामा बिन लादेन से मांगी थी ताकि उन्हें ऐसे हमले करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके. यह जानकारी हाल में जारी […]
न्यूयॉर्क : अल कायदा के एक शीर्ष आतंकी ने 2010 में यूरोप में मुंबई जैसे हमलों को अंजाम देने के लिए एक संचालक को आतंकियों के दल के साथ ईरान भेजने की इजाजत ओसामा बिन लादेन से मांगी थी ताकि उन्हें ऐसे हमले करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके. यह जानकारी हाल में जारी हुए दस्तावेजों से प्राप्त हुई है.
दस्तावेज यह भी बताते हैं कि 2011 में नेवी सील के कमांडो द्वारा पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने तक ओसामा अल कायदा का प्रभारी और महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला शख्स था. यह दस्तावेज ब्रुकलिन फेडरल कोर्ट में जारी किए गए हैं. कोर्ट में 28 वर्षीय आबिद नसीर पर आतंकवाद के आरोपों के मुकदमे के दौरान यह दस्तावेज जारी हुए हैं.
इस पाकिस्तानी नागरिक पर न्यूयॉर्क की सबवे ट्रेन प्रणाली पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक दस्तावेज के मुताबिक, एक शीर्ष अल कायदा के आतंकवादी ने जून 2010 में यूनिस अल मॉरितानी के साथ आतंकवादियों के एक दल को ईरान भेजने के लिए ओसामा से मंजूरी मांगी थी ताकि उन्हें यूरोप में मुंबई जैसे हमले करने में प्रशिक्षित किया जा सके.
अल कायदा के गुमनाम शीर्ष आतंकी ने कहा, ‘शेख यूनिस जाने के लिए तैयार है. उसकी मंजिल ईरान है और उसके साथ छह से आठ भाई हैं जिन्हें उसने चुना है. मैंने उससे कहा है कि हम जाने और इस मंजिल (ईरान) पर सहमति के लिए आपकी अंतिम पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं.’
आतंकी ने लिखा कि उसकी योजना ईरान में तीन महीने रुककर भाइयों को वहां प्रशिक्षित करने की है और फिर उनको वहां से निकालने की और अपने मिशन के लिए उन्हें दुनिया में अलग-अलग स्थानों पर भेजने की है. उसने अपनी रिपोर्ट और योजना में यह सब चीजें आपको स्पष्ट की हैं. यह साफ नहीं है कि ओसामा ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की. हालांकि यूनिस हमलों को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










