काहिरा में 5 बम धमाके, एक की मौत और 6 घायल

Updated at : 26 Feb 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
काहिरा में 5 बम धमाके, एक की मौत और 6 घायल

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा में एक थाने एवं दो अन्य स्थानों पर हुए पांच बम धमाके में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए. दूसरी तरफ पुलिस ने राष्ट्रपति महल के निकट दो बमों को निष्क्रिय किया है. गिजा के वारक जिले में एक थाने के बाहर […]

विज्ञापन

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा में एक थाने एवं दो अन्य स्थानों पर हुए पांच बम धमाके में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए. दूसरी तरफ पुलिस ने राष्ट्रपति महल के निकट दो बमों को निष्क्रिय किया है.

गिजा के वारक जिले में एक थाने के बाहर बम विस्फोट हुआ. उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इम्बाबा जिले में एक रेस्तरां के बाहर दूसरा बम विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मोहनदिसीन जिले में मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों वोडाफोन एवं एतिसलात के दो प्रतिष्ठानों के निकट तीन बम विस्फोट हुए. धमाकों से दुकानों के शीशे टूट गए. हदायेक अल कोबा में राष्ट्रपति भवन के निकट लगाए गए दो बमों को निष्क्रिय कर दिया गया.
हाल के समय में मिस्र में पुलिस एवं सैन्यकर्मियों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं.साल 2013 में मोहम्मद मुरसी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद से हमलों में बढोतरी हुई है. हमलों में 500 से अधिक पुलिसकर्मी एवं सैनिक मारे गए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola