ePaper

गांधी धार्मिक असहिष्णुता से स्तब्ध रह जाते : ओबामा

Updated at : 06 Feb 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी धार्मिक असहिष्णुता से स्तब्ध रह जाते  : ओबामा

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में सभी धर्मों के बीच व्याप्त ‘‘असहिष्णुता के कृत्य’’ से महात्मा गांधी स्तब्ध रह जाते.ओबामा का आज का बयान ऐसे वक्त में आया है जब व्हाइट हाउस ने धार्मिक सहिष्णुता के मुद्दे पर नई दिल्ली में भारत में दिए गए उनके […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में सभी धर्मों के बीच व्याप्त ‘‘असहिष्णुता के कृत्य’’ से महात्मा गांधी स्तब्ध रह जाते.ओबामा का आज का बयान ऐसे वक्त में आया है जब व्हाइट हाउस ने धार्मिक सहिष्णुता के मुद्दे पर नई दिल्ली में भारत में दिए गए उनके सार्वजनिक भाषण पर कल सफाई दी थी. ओबामा के नई दिल्ली के बयान को भाजपा पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा था.

हाई-प्रोफाइल ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ के दौरान अपनी टिप्पणी में ओबामा ने कहा, ‘‘मिशेल और मैं भारत से वापस लौटे हैं.. अतुलनीय, सुन्दर देश, भव्य विविधताओं से भरा हुआ.. लेकिन वहीं पिछले कुछ वर्षों में कई मौकों पर दूसरे धर्म के अन्य लोगों ने सभी धर्मों के लोगों को निशाना बनाया है, ऐसा सिर्फ अपनी विरासत और आस्था के कारण हुआ है.. इस असहिष्णु व्यवहार ने देश को उदार बनाने में मदद करने वाले गांधीजी को स्तब्ध कर दिया होता.’’

हाल ही में भारत से लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न धर्मों के लोगों द्वारा एक-दूसरे पर किए गए हमलों का हवाला दे रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola