अमेरिका-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद की पनाहगाहों

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी के साथ मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में आतंकवाद की पनाहगाहों के मौजूद रहने का मुद्दा उठाएंगे.विदेश मंत्री बनने के बाद कैरी पहली बार पाकिस्तान दौरे पर हैं. वह आज राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शरीफ […]
वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी के साथ मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में आतंकवाद की पनाहगाहों के मौजूद रहने का मुद्दा उठाएंगे.विदेश मंत्री बनने के बाद कैरी पहली बार पाकिस्तान दौरे पर हैं. वह आज राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शरीफ और सेना प्रमुख कयानी के साथ बातचीत करेंगे. इस बातचीत में भारत-पाकिस्तान संबंध, अफगान शांति वार्ता तथा आर्थिक मुद्दे शामिल रहेंगे.
अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हम सीमा पार आतंकवाद के बारे में बातचीत करेंगे. अतीत में हमने कहा है कि आतंकवादी समूहों के लिए मौजूद पनाहगाहों से हमारे हितों तथा क्षेत्र के हमारे साङोदारों के लिए खतरा पैदा होता है. इससे सबसे अधिक नुकसान आर्थिक एजेंडे को लागू करने तथा अधिक आर्थिक स्थिरिता लाने की शरीफ की अपनी क्षमता को पहुंचता है.कैरी के बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद इस अधिकारी ने कहा, ऐसे में हम सीमापार आतंकवाद से निपटने को लेकर बातचीत जारी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










