ePaper

नाईजीरिया में राष्ट्रपति के रैली के बाद विस्फोट

Updated at : 03 Feb 2015 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
नाईजीरिया में राष्ट्रपति के रैली के बाद विस्फोट

कानो : नाईजीरिया के उत्तर पूर्व हिस्से में आज एक संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन बाल बाल बच गए. वह वहां चुनाव प्रचार रैली के लिए गए थे. गुडलक गोम्बे में सत्तारुढ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. संबोधन के बाद जब वह वहां से गए तो सभा […]

विज्ञापन

कानो : नाईजीरिया के उत्तर पूर्व हिस्से में आज एक संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन बाल बाल बच गए. वह वहां चुनाव प्रचार रैली के लिए गए थे. गुडलक गोम्बे में सत्तारुढ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों को संबोधित कर रहे थे.

संबोधन के बाद जब वह वहां से गए तो सभा के निकट कार पार्क में एक विस्फोट हुआ. बचावकर्मी और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बातया कि गोम्बे स्टेट स्पेशलिस्ट अस्पताल में 18 घायलों को लाया गया.

वहां दो महिलाओं के शव भी लाए गए. यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट किसे निशाना बनाकर किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola