अफगानिस्तान से निकलने के बाद भारत-पाक को आतंकवाद बढ़ने का डर: अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को ही भय है कि युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं के निकलने के बाद वहां आई अस्थिरता से दोनों देशों में आतंकवाद बढ़ सकता है.अधिकारी के अनुसार, अमेरिका का मानना है कि आने वाले वर्षों में अफगानिस्तान में भारत […]
वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को ही भय है कि युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं के निकलने के बाद वहां आई अस्थिरता से दोनों देशों में आतंकवाद बढ़ सकता है.अधिकारी के अनुसार, अमेरिका का मानना है कि आने वाले वर्षों में अफगानिस्तान में भारत और पाकिस्तान अहम भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने कहा, आज इस पूरे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. यह भावना मध्य एशिया, उत्तरी हिस्से, रुस और चीन के अन्य हिस्सों में भी है. लेकिन सबसे ज्यादा असुरक्षा की भावना भारत और पाकिस्तान में है.उन्होंने कहा, पाकिस्तान अपने देश में अत्यधिक उग्रवाद का सामना कर रहा है. पश्चिमी पाकिस्तान में लगभग डेढ़ लाख सैनिक इस आतंकवाद से लड़ रहे हैं.
लेवॉय ने कहा, उन्हें चिंता है कि यदि अफगानिस्तान में आगे भी अस्थिरता बनी रहती है तो इससे आतंकवाद बढ़ सकता है और सुरक्षित पनाह लेने के लिए विद्रोही पाकिस्तान आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी कूटनीतिज्ञ इस क्षेत्र के देशों की नीतियों में परस्पर सद्भाव लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अफगानिस्तान और पूरे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता का एक साझा लक्ष्य हासिल किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










