विस्कोंसिन गुरुद्वारे की घटना को लेकर स्मृति कार्यक्रम

Updated at :31 Jul 2013 11:17 AM
विज्ञापन
विस्कोंसिन गुरुद्वारे की घटना को लेकर स्मृति कार्यक्रम

वाशिंगटन : अमेरिका में विस्कोंसिन के ओकक्रीक गुरुद्वारे में हुए हमले के एक साल बाद सिख समुदाय चढ़दी कला की भावना के साथ इस दुखद घटना की पहली बरसी मनाएगा. गुरुद्वारे में श्वेत हमलावर की गोलीबारी में छह श्रद्धालु मारे गए थे. विस्कोंसिन के सिख गुरुद्वारे ने कल अपनी बेबसाइट पर कहा, गुरुओं द्वारा हमारे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में विस्कोंसिन के ओकक्रीक गुरुद्वारे में हुए हमले के एक साल बाद सिख समुदाय चढ़दी कला की भावना के साथ इस दुखद घटना की पहली बरसी मनाएगा. गुरुद्वारे में श्वेत हमलावर की गोलीबारी में छह श्रद्धालु मारे गए थे.

विस्कोंसिन के सिख गुरुद्वारे ने कल अपनी बेबसाइट पर कहा, गुरुओं द्वारा हमारे मन में भरी गई चढ़दी कला की भावना से समुदाय फिर उठ खड़ा हो रहा है और जान गंवाने वाले अपने प्रियजनों को याद कर रहा है.पिछले साल 5 अगस्त को एक श्वेत हमलावर के हमले में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान में कई कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है जो शुक्रवार से शुरु हो रहे हैं.

गुरुद्वारे ने लोगों से अपील करते हुए कहा है, ‘‘दुखद घटना के दिन जान गंवाने वालों और पीड़ितों की याद में अगर आप हमारे साथ जुड़ते हैं तो हमें खुशी होगी. आपकी मौजूदगी यह साबित करेगी कि यह केवल सिखों के लिए त्रसदी नहीं है, बल्कि अमेरिकी त्रसदी है. हमें इस हिंसा से हर हाल में लड़ना होगा. यह लड़ाई हिंसा से नहीं, बल्कि प्यार और दया के साथ लड़े जाने की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola