सिंगापुर के राष्ट्रपति तान केंग याम जल्द ही भारत यात्रा पर जाएंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिंगापुर : सिंगापुर के राष्ट्रपति तान केंग याम अगले दो हफ्ते में द्विपक्षीय संबंध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत की राजकीय यात्र पर जाएंगे. परिवहन मंत्री लुई तुक यू ने कल कहा, राष्ट्रपति तान केंग याम अगले दो हफ्ते में भारत यात्रा पर जाएंगे जहां वह भारतीय नेताओं से मिलेंगे और दोनों देशों […]
विज्ञापन
सिंगापुर : सिंगापुर के राष्ट्रपति तान केंग याम अगले दो हफ्ते में द्विपक्षीय संबंध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत की राजकीय यात्र पर जाएंगे. परिवहन मंत्री लुई तुक यू ने कल कहा, राष्ट्रपति तान केंग याम अगले दो हफ्ते में भारत यात्रा पर जाएंगे जहां वह भारतीय नेताओं से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना जारी रखेंगे. भारत और सिंगापुर इस साल कूटनीतिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.
लुई ने कहा, भारत का सिंगापुर के इतिहास में विशेष स्थान है. 50 साल पहले अगस्त 1965 में जब हम स्वतंत्र हुए तो भारत उन पहले कुछ देशों में शामिल था, जिसने सिंगापुर के साथ कूटनीतिक संबंध बनाया. उन्होंने यह बात भारत के 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह के मौके पर कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










