एयर एशिया : आखिरकार मिल ही गया दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2015 8:58 PM

विज्ञापन

जकार्ता/सिंगापुर : एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स आज जावा सागर में मिल गया. हादसे का शिकार हुए विमान के पिछले हिस्से के मलबे के नीचे से ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ. ब्लैक बॉक्स को निकालने का काम कल किया जाएगा जिससे इस हादसे के रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है. इंडोनेशिया के […]

विज्ञापन

जकार्ता/सिंगापुर : एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स आज जावा सागर में मिल गया. हादसे का शिकार हुए विमान के पिछले हिस्से के मलबे के नीचे से ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ. ब्लैक बॉक्स को निकालने का काम कल किया जाएगा जिससे इस हादसे के रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है.

इंडोनेशिया के समुद्री परिवहन महानिदेशालय ने इस बात की पुष्टि की कि एयर एशिया के विमान क्यूजेड8501 का ब्लैक बॉक्स बरामद ढूंढा जा चुका है. सूराबया से सिंगापुर जा रहे इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के ठीक दो हफ्ते बाद यह कामयाबी हासिल हुई है. हादसे के वक्त विमान पर 162 लोग सवार थे. समुद्री परिवहन महानिदेशालय के समन्वयक टोनी बुदियोनो ने कहा कि इंडोनेशिया के नौसैनिक जहाज केएन जदायत के नौसैनिक गोताखोरों को 30 से 32 मीटर की गहराई में ब्लैक बॉक्स मिला.
बुदियोनो ने कहा कि ब्लैक बॉक्स अभी मलबे के टुकडों के बीच फंसा हुआ है जिससे गोताखोरों को उसे निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है. कल सुबह ब्लैक बॉक्स को बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि खोजी दल मलबे के उन हिस्सों को हिला-डुलाकर ब्लैक बॉक्स बाहर निकालने की कोशिश करेंगे जहां वह अभी फंसा हुआ है और यदि यह तरीका नाकाम रहता है तो विमान के पिछले हिस्से को उठाने में इस्तेमाल की गई ‘बैलून विधि’ प्रयोग में लाई जाएगी. बुदियोनो ने कहा कि ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिशों के तहत घटनास्थल पर उपकरण की जगह पर एक तैरने वाला चिह्न लगाया गया है.
जावा सागर में तेज ‘स्पंदन’ सुनाई देने के बाद ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया. इससे पहले, इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी के अभियान समन्वयक एस बी सुप्रियादी एवं खोज में शामिल अन्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ब्लैक बॉक्स से ही स्पंदन की आवाज आ रही है. सुप्रियादी ने संवाददाताओं को बताया कि इस स्पंदन का पता उस जगह से एक किलोमीटर पूर्व में लगा जहां से विमान का पिछला हिस्सा बरामद किया गया था.
उन्होंने कहा कि एक विशाल वस्तु का भी पता लगा जिसे एयरबस ए320-200 के ढांचे का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है. स्पंदन के पास के ही इलाके में इस वस्तु का पता लगा है. यह विमान 28 दिसंबर को सुरबाया से सिंगापुर जाने के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस पर 162 लोग सवार थे.विमान के पिछले हिस्से को कल बाहर निकाला गया था, लेकिन उससे ब्लैक बॉक्स नहीं मिला था. खोजकर्ताओं ने बुधवार को विमान के पिछले हिस्से का पता लगाया था. विमान के पिछले हिस्से में ब्लैक बॉक्स होता है. अंतिम बार जहां विमान का पता चला था, उससे करीब 30 किलोमीटर दूर उसका पिछला हिस्सा मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola