पाकिस्तान में 58 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Updated at : 11 Dec 2014 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में 58 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कराची: अपने देश की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज कम से कम 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी 11 नौकाएं भी जब्त कर ली. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने उन्हें अरब सागर में गिरफ्तार किया. एजेंसी के अधिकारी अहमद रजा ने कहा, ‘‘हमारी गश्ती […]

विज्ञापन

कराची: अपने देश की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज कम से कम 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी 11 नौकाएं भी जब्त कर ली. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने उन्हें अरब सागर में गिरफ्तार किया.

एजेंसी के अधिकारी अहमद रजा ने कहा, ‘‘हमारी गश्ती नौकाओं द्वारा दी गई कई चेतावनी के बावजूद उन्होंने अरब सागर में जलसीमा का उल्लंघन किया.’’ उन्होंने कहा कि एमएसए ने 11 नौकाएं भी जब्त कीं और गिरफ्तार किए गए मछुआरों को डॉक पुलिस के हवाले कर दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मछुआरों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है.’’पिछले महीने पाकिस्तान ने 61 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 11 नौकाएं जब्त की थीं और वे मछुआरे अब मलिर जिले के सेंट्रल जेल में बंद हैं.
पाकिस्तान मछुआरा फोरम के वरिष्ठ अधिकारी अयूब खोसो ने कहा कि पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका की सरकारें इस बडी समस्या का स्थायी समाधान तलाशें क्योंकि इससे मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है. भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे दोनों को ही अक्सर एक-दूसरे की जलसीमा में मछली पकडने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है. ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा को सही से परिभाषित नहीं किया गया है. बीते 29 नवंबर को पाकिस्तान ने कराची के मालिर जिला जेल से 35 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था जबकि इस साल मई में कुल 151 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तौर पर रिहा किया गया था.
मछुआरों की एक प्रतिनिधि संस्था ‘पाकिस्तान फिशरफोक फोरम’ (पीएफएफ) के मुताबिक, कम से कम 423 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में हैं और करीब 400 पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जेलों में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola