आंदोलन के बाद पहली बार ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान

ट्यूनस : वर्ष 2011 में हुए विद्रोह के बाद पहली बार ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया गया. रविवार को हुए मतदान में 27 प्रत्याशी खड़े हुए थे. प्रत्याशियों में सर्वाधिक लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री बेजी कायद एसेब्सी है. 87 वर्षीय एसेब्सी की ऐंटी इस्लामिस्ट पार्टी ‘निदा टाउनेस’ ने पिछले महीने संसदीय चुनाव में […]
ट्यूनस : वर्ष 2011 में हुए विद्रोह के बाद पहली बार ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया गया. रविवार को हुए मतदान में 27 प्रत्याशी खड़े हुए थे. प्रत्याशियों में सर्वाधिक लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री बेजी कायद एसेब्सी है. 87 वर्षीय एसेब्सी की ऐंटी इस्लामिस्ट पार्टी ‘निदा टाउनेस’ ने पिछले महीने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की थी.
गौरतलब है कि 2011 में हुए जैसमीन आंदोलन के बाद से अरब जगत में बदलाव की शुरुआत हुई थी. मतदान के दौरान इस्लामी आंतकियों के हमले से बचाव के लिए हजारों पुलिसकर्मियों और सेना जवानों को तैनात किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










