ePaper

ईरान में अलगाववादी हमला, रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार कर्मचारी समेत 19 लोगों की मौत

Updated at : 01 Oct 2022 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान में अलगाववादी हमला, रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार कर्मचारी समेत 19 लोगों की मौत

इरना ने प्रांतीय गवर्नर हुसैन मोदरेसी के हवाले से कहा कि हमले में 19 लोग मारे गए. इसने कहा कि इस दौरान स्वयंसेवक बासीजी बल के कर्मियों सहित 32 गार्ड सदस्य घायल हो गए.

विज्ञापन

दुबई : ईरान में एक मस्जिद के पास अलगाववादियों ने हमला कर दिया, जिसमें इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार सदस्यों समेत करीब 19 लोगों की मौत हो गई. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के एक दक्षिण-पूर्वी शहर में एक पुलिस थाने पर सशस्त्र अलगाववादियों द्वारा किए गए हमले में देश के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार सदस्यों सहित 19 लोग मारे गए. देश की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने शनिवार को कहा कि हमला शुक्रवार को हुआ. इसने कहा कि हमलावर ज़ाहेदान शहर में एक मस्जिद के पास नमाज़ियों के बीच छिप गए और पास के थाने पर हमला कर दिया.

इरना ने प्रांतीय गवर्नर हुसैन मोदरेसी के हवाले से कहा कि हमले में 19 लोग मारे गए. इसने कहा कि इस दौरान स्वयंसेवक बासीजी बल के कर्मियों सहित 32 गार्ड सदस्य घायल हो गए. यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि हमला एक युवा ईरानी महिला की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों से संबंधित है या नहीं. ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगते हैं, जहां जातीय बलूच अलगाववादी सुरक्षाबलों पर हमले करते रहे हैं.

Also Read: Iran Drone Strike: ईरान के ड्रोन हमले से थर्राया कुर्दिस्तान, 13 की हुई मौत, 58 घायल

हालांकि, तस्नीम समाचार प्रतिष्ठान की शनिवार की रिपोर्ट में हमले में शामिल समूह की पहचान के बारे में कुछ नहीं कहा गया. तस्नीम और अन्य सरकारी समाचार प्रतिष्ठानों ने कहा कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड के खुफिया विभाग के प्रमुख सैयद अली मूसावी को हमले के दौरान गोली मार दी गई, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया. ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का देश भर के पुलिस थानों में उपस्थित रहना कोई असामान्य बात नहीं है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola