ePaper

नवाज शरीफ ने ठुकरायी भारत की बुलेटप्रूफ कार

Updated at : 17 Nov 2014 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने ठुकरायी भारत की बुलेटप्रूफ कार

काठमांडो: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की बुलेटप्रूफ कार ठुकरा दी है. नवाज शरीफ ने अगले हफ्ते काठमांडो में होने जा रहे दक्षेस शिखर बैठक के लिए भारत की ओर से मुहैया कराई जा रही बुलेटप्रूफ कार को ठुकराते हुए कहा है कि वह अपना खुद का वाहन लाएंगे. नेपाली विदेश मंत्रालय के […]

विज्ञापन

काठमांडो: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की बुलेटप्रूफ कार ठुकरा दी है. नवाज शरीफ ने अगले हफ्ते काठमांडो में होने जा रहे दक्षेस शिखर बैठक के लिए भारत की ओर से मुहैया कराई जा रही बुलेटप्रूफ कार को ठुकराते हुए कहा है कि वह अपना खुद का वाहन लाएंगे.

नेपाली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खगनाथ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शिखर बैठक के लिए अपनी खुद की बुलेट प्रूफ कार लाएंगे.’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘मेजबान देश के तौर पर हमने इस शिखर बैठक को लेकर राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित सभी मेहमानों के लिए वाहन, आवास तथा भोजन की व्यवस्था की है. अगर कोई खुद अपना वाहन लाने को तरजीह देता है तो हमें कुछ नहीं कहना है.’’ऐसा पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरीफ इस शिखर बैठक के लिए अपने वाहन ला रहे हैं. यह शिखर बैठक 26 और 27 नवंबर को होनी है.
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘किसी दूसरे मेहमान ने हमें अपना वाहन लाने के बारे में सूचना नहीं दी है.’’ भारत ने दक्षेस नेताओं के लिए विशेष बुलेटप्रूफ वाहन मुहैया कराएं हैं जिनका इस्तेमाल इस शिखर बैठक के लिए किया जाना है. शिखर बैठक के लिए कल छह बुलेटप्रूफ कारें काठमांडो पहुंच गयीं.
नवाज शरीफ सरकार की ओर से भारत द्वारा मुहैया करायी जा रही कारों का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला उस वक्त आया है जब सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन तथा विदेश-सचिव स्तर की वार्ता के रद्द होने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola