ePaper

नेपाल में घातक बर्फीले तूफान में चार भारतीयों की मौत

Updated at : 22 Oct 2014 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में घातक बर्फीले तूफान में चार भारतीयों की मौत

काठमांठो : भारतीय दूतावास ने आज बताया कि नेपाल के सबसे भीषण पर्वतारोहण हादसे का शिकार हुए 40 लोगों में चार भारतीय भी शामिल थे. उत्तर-पश्चिम हिमालय के मुस्तांग, मनंग और अन्नपूर्णा सर्किट में आए सबसे भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आने से अब तक चार भारतीय नागरिक मारे गए और एक नागरिक लापता […]

विज्ञापन
काठमांठो : भारतीय दूतावास ने आज बताया कि नेपाल के सबसे भीषण पर्वतारोहण हादसे का शिकार हुए 40 लोगों में चार भारतीय भी शामिल थे. उत्तर-पश्चिम हिमालय के मुस्तांग, मनंग और अन्नपूर्णा सर्किट में आए सबसे भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आने से अब तक चार भारतीय नागरिक मारे गए और एक नागरिक लापता है. यह तूफान नेपाल में आए अब तक के सबसे भीषण बर्फीले तूफानों में से एक है.
भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे का शिकार हुए भारतीयों की पहचान देबाशीष देव, अरुप रायचौधरी, सुनील सेन और इंद्रनील घोष के रुप में हुई है. सेन, घोष और देव पश्चिम बंगाल से थे.
दूतावास ने बताया कि रायचौधरी की पहचान ट्रैकिंग समूह के सदस्य सुमित मुखर्जी ने की. रायचौधरी के भाई अनूप रायचौधरी नेपाल आए थे और उन्होंने ही शव की शिनाख्त की. हालांकि तथागत जेना का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया और दूतावास उन्हें तलाशने के प्रयास में जुटी है.
उत्तर पश्चिम नेपाल में पिछले सप्ताह मनंग और मुस्तांग जिलों में आए भयंकर तूफान के कारण 40 लोग मारे गए थे जिनमें 15 नेपाली नागरिक भी शामिल थे. मारे गए 40 लोगों में से अब तक 34 शवों को बरामद कर लिया गया है. नेपाली सेना और नेपाल पुलिस कर्मियों ने आज बर्फ में से दो और शवों को बरामद किया. एक सप्ताह पूर्व हुई घटना में अब किसी के जीवित बचने की संभावना नगण्य है इस बीच हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में राहत कार्य सम्पन्न हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola