संयुक्त राष्ट्र ने शक्ति देवी को महिला शांतिरक्षक सम्मान से नवाजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2014 12:35 PM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: भारत की महिला पुलिस निरीक्षक शक्ति देवी को संयुक्त राष्ट्र का महिला शांतिरक्षक पुरस्कार दिया गया है. शक्ति देवी को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में ड्यूटी में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने और यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीड़ितों की मदद करने के प्रयासों के लिए विश्व निकाय की पुलिस शाखा ने […]
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र: भारत की महिला पुलिस निरीक्षक शक्ति देवी को संयुक्त राष्ट्र का महिला शांतिरक्षक पुरस्कार दिया गया है. शक्ति देवी को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में ड्यूटी में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने और यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीड़ितों की मदद करने के प्रयासों के लिए विश्व निकाय की पुलिस शाखा ने यह सम्मान दिया है.
जम्मू कश्मीर पुलिस की निरीक्षक शक्ति देवी को अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस शांतिरक्षक पुरस्कार-2014 से पुरस्कृत किया गया है. वह वर्तमान में अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात हैं.
संयुक्त राष्ट्र की पुलिस शाखा ने यहां भारतीय मिशन को भेजे गए एक पत्र में कहा है कि देवी को अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में महिला पुलिस परिषद प्रतिष्ठान का नेतृत्व करने में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है.
इसने कहा कि देवी ने महिला पुलिस के स्तर में सुधार में योगदान दिया है और पुलिसिंग के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लक्ष्य को पूरी तरह ग्रहण करने की दिशा में अफगान पुलिस के कदम में प्रभावी मदद की है.
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरक्त यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीड़ितों के लिए सेवा में सुधार में उनकी दृढ कटिबद्धता ने सफल जांच और अभियोजन को अंजाम दिया है.
यह पुरस्कार विनिपेग, कनाडा में इस महीने के शुरु में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमन पुलिस सम्मेलन के दौरान दिया गया.
पुरस्कार एक प्रतिस्पर्धा पुरस्कार है जो संयुक्त राष्ट्र के किसी शांति अभियान में सेवा देने वाली किसी असाधारण महिला पुलिस शांतिरक्षक को दिया जाता है.
यह पुरस्कार इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमन (आईएडब्ल्यूपी) अवार्डस कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया जाता है और इसके वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया जाता है.
भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला देश है और इसने अब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से समर्थित 69 शांति रक्षा अभियानों में से 43 में 170,000 से अधिक सैनिकों का योगदान दिया है.
शांति रक्षा अभियानों और सैनिकों से संबंधित लागत के लिए संयुक्त राष्ट्र भारत का 11 करोड़ डॉलर का देनदार है और यह किसी देश की दूसरी सबसे बड़ी बकाया राशि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




