चीन का दूसरा हाइपरसोनिक परीक्षण नाकाम

Updated at : 23 Aug 2014 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
चीन का दूसरा हाइपरसोनिक परीक्षण नाकाम

बीजिंग:चीन की सेना ने दुश्मन की रक्षा प्रणाली से बच निकल कर परमाणु हथियारों को ले जानेवाला विमना विकसित करने की कोशिश के तहत दूसरा परीक्षण किया, लेकिन परीक्षण नाकाम रहा. हांगकांग आधारित ‘साउथ चाइना मार्निग पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह परीक्षण शांशी प्रांत के मिसाइल एवं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में किया […]

विज्ञापन

बीजिंग:चीन की सेना ने दुश्मन की रक्षा प्रणाली से बच निकल कर परमाणु हथियारों को ले जानेवाला विमना विकसित करने की कोशिश के तहत दूसरा परीक्षण किया, लेकिन परीक्षण नाकाम रहा. हांगकांग आधारित ‘साउथ चाइना मार्निग पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह परीक्षण शांशी प्रांत के मिसाइल एवं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में किया गया जो प्रांतीय राजधानी ताइयुवान से तकरीबन 300 किलोमीटर दूर पर स्थित है.

अखबार ने दो सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रक्षेपण के तुरंत बाद विमान तबाह हो गया. यह दूसरा मौका है जब जन मुक्ति सेना ने प्रणाली का परीक्षण किया. रिपोर्ट में बताया गया है कि पहला परीक्षण 9 जनवरी को किया गया था. परीक्षण के कुछ दिन बाद राष्ट्रीय रक्षा मंत्रलय ने परीक्षण को सफल बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola