चलती ट्रेन में 13 वर्षीया किशोरी के साथ रेप,हत्या

बैंकॉक: थाईलैंड में रविवार को एक चलती रेलगाड़ी से लापता हुई 13 वर्षीया किशोरी का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन में उसके साथ रेप किया गया. रेप के बाद युवक ने उसकी हत्या भी कर दी. किशोरी का शव मंगलवार को बरामद हुआ. समाचार पत्र ‘बैंकॉक […]
बैंकॉक: थाईलैंड में रविवार को एक चलती रेलगाड़ी से लापता हुई 13 वर्षीया किशोरी का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन में उसके साथ रेप किया गया. रेप के बाद युवक ने उसकी हत्या भी कर दी. किशोरी का शव मंगलवार को बरामद हुआ.
समाचार पत्र ‘बैंकॉक पोस्ट’ के अनुसार, किशोरी रविवार रात एक रेलगाड़ी से दक्षिणी प्रांत सुरत थानी से बैंकॉक जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार तड़के चार बजे उप-जिले वांग पोंग में किशोरी का शव नग्नावस्था में मिला. गौरतलब है कि सोमवार सुबह स्टेट रेलवे ऑफ थाईलैंड में चादर बदलने का काम करने वाले 22 वर्षीय कर्मचारी ने किशोरी से दुष्कर्म और उसकी हत्या की बात कबूली थी.
उसने बताया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव रेलगाड़ी की खिड़की से बाहर फेंक दिया था. क्योंकि रेलगाड़ी वांग पोंग स्टेशन पहुंचने वाली थी. उसके बाद उसने किशोरी के कपड़ों और खून से सनी चादरों को भी बाहर फेंक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










