समलैंगिक संबंधों को मान्यता देगा संयुक्त राष्ट्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन

संयुक्तराष्ट्र :संयुक्त राष्ट्र समलैंगिक में विवाह करने वाले विश्वभर के अपने सभी कर्मचारियों के विवाह को जल्द ही मान्यता प्रदान करने वाला है. दरअसल, इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र जल्द ही एक नीति लाने वाला है जिसमें समानता को सुनिश्चित करने का प्रावधान होगा. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी होमोफोबिया समलैंगिकों के […]
विज्ञापन
संयुक्तराष्ट्र :संयुक्त राष्ट्र समलैंगिक में विवाह करने वाले विश्वभर के अपने सभी कर्मचारियों के विवाह को जल्द ही मान्यता प्रदान करने वाला है. दरअसल, इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र जल्द ही एक नीति लाने वाला है जिसमें समानता को सुनिश्चित करने का प्रावधान होगा.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी होमोफोबिया समलैंगिकों के प्रति घृणा की भावना को अस्वीकार करने का आह्वान किया है. इससे पूर्व कर्मचारियों का व्यक्तिगत विवरण सिर्फ उनके देश के राष्ट्रीयता कानून के अनुरुप निर्धारित किया जाता था.लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र की नई नीति के मुताबिक समान लिंग से विवाह बंधन में बंधने वाले जोडे का व्यक्तिगत विवरण भी इसमें शामिल होगा, यह 26 जून से प्रभावी होगा. संस्था अपनी उन सभी देशों में स्थित इकाईयों में समान लिंग विवाह को स्वीकृति देगी.
जहांसमलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्रदान की गई है, चाहे उन कर्मचारियों की राष्ट्रीयता कुछ भी हो.संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने यहां कल संवाददाताओं को बताया, अब समर्थ प्राधिकार कानून के अनुरुप निर्धारित व्यक्तिगत विवरण के स्थान पर सिर्फ व्यक्तिगत विवरण को स्थान दिया जाएगा. जैसे, यदि किसी देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त है और वहां ऐसा कोई जोडा विवाह बंधन में बंधता है तो संयुक्त राष्ट्र के ऐसे किसी भी कर्मचारी का व्यक्तिगत विवरण इसी आधार पर शामिल किया जाएगा. नई नीति की व्याख्या करते हुए महासचिव बान की मून ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा संयुक्त राष्ट्र का मूल अभियान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










