पाकिस्तान: पुलिस के गश्ती वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला,तीन की मौत

कराची : पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद में कल रात एक पुलिस के एक गश्ती वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी मारे गए. कल रात लतीफाबाद उपनगरीय क्षेत्र में पुलिसकर्मी अपने वाहन में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें तीन […]
कराची : पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद में कल रात एक पुलिस के एक गश्ती वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी मारे गए. कल रात लतीफाबाद उपनगरीय क्षेत्र में पुलिसकर्मी अपने वाहन में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए और उनका एक सहयोगी घायल हो गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस महानिरीक्षक सनाउल्ला अब्बासी ने कहा, मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बंदूकधारियों ने पुलिस के गश्ती वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल है.
अब्बासी ने अस्पताल में घायलों को देखने के बाद संवाददाताओं से कहा, यह हत्याएं उत्तर वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान के खिलाफ बदले की कार्रवाई हो सकती है. अब्बासी ने कहा कि कराची के अलावा गत कुछ महीनों के दौरान हैदराबाद में कम से कम 25 पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है तथा सिंध में अन्य 12 की हत्या कर दी गई है.
कराची में इस वर्ष लक्षित हत्याओं में करीब 91 मारे गए हैं. हैदराबाद में ये हत्याएं मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट द्वारा कराची में एक बड़ी रैली किये जाने के कुछ घंटे बाद हुई हैं. मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट ने इस रैली का आयोजन सेना और उत्तर वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ उसके अभियान के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किया था. पाकिस्तानी रेंजर्स ने गत शनिवार को कराची में तहरीके तालिबान पाकिस्तान के दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










