हार्वर्ड में बम की धमकी,परिसर को कराया गया खाली

न्यूयार्क : हार्वर्ड विश्वविद्यालय परिसर में कई इमारतों को उस वक्त खाली करा लिया गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने विश्वविद्यालय पुलिस को फोन करके दावा किया कि उसने परिसर में बम लगाये हैं. पुलिस ने कल मिली बम की धमकी के बाद परिसर की कई इमारतों की तलाशी लेने के बाद कोई खतरा नहीं […]
न्यूयार्क : हार्वर्ड विश्वविद्यालय परिसर में कई इमारतों को उस वक्त खाली करा लिया गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने विश्वविद्यालय पुलिस को फोन करके दावा किया कि उसने परिसर में बम लगाये हैं. पुलिस ने कल मिली बम की धमकी के बाद परिसर की कई इमारतों की तलाशी लेने के बाद कोई खतरा नहीं होने की घोषणा की.
हार्वर्ड विश्वविद्यालय पुलिस विभाग के प्रवक्ता स्टीफन कैटालानो ने यूनीवर्सिटी कम्युनिटी को भेजे एक ईमेल में कहा कि परिसर की इमारतें सुरक्षित हैं और ‘‘खतरे की पुष्टि करने वाली कोई सूचना नहीं मिली लेकिन इमारतों की तलाशी एहतियातन ली गई.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










