बिल क्लिंटन करेंगे भारत का दौरा

Published at :05 Jul 2014 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
बिल क्लिंटन करेंगे भारत का दौरा

न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन इस महीने भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान उनके लखनऊ और जयपुर जाने की उम्मीद है. समझा जाता है कि इस यात्रा में उनका ध्यान वैश्विक स्वास्थ्य, दवाओं तक सुगम पहुंच, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा. क्लिंटन एशिया प्रशांत क्षेत्र के […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन इस महीने भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान उनके लखनऊ और जयपुर जाने की उम्मीद है. समझा जाता है कि इस यात्रा में उनका ध्यान वैश्विक स्वास्थ्य, दवाओं तक सुगम पहुंच, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा.

क्लिंटन एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और पांच देशों में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर क्लिंटन फाउंडेशन के कार्य को रेखांकित करने के प्रयासों के तहत भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का 16 जुलाई से 23 जुलाई तक दौरा करेंगे. भारत में क्लिंटन के 16 जुलाई को जयपुर जाने की उम्मीद है जहां वह एक रसोईघर का दौरा करेंगे. यह रसोईघर एक स्कूल के दोपहर भोज कार्यक्रम का हिस्सा है जो हर रोज भारत में 10 लाख से अधिक बच्चों को भोजन मुहैया कराता है.

यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन अक्षय पात्र और देशपांडे फाउंडेशन की ओर से क्लिंटन ग्लोबल इनीशिएटिव कमिटमेंट टू एक्शन का हिस्सा है. लखनऊ में क्लिंटन एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र का दौरा करेंगे जो क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव के जरिए डायरिया के उपचार के लिए जिंक और ओआरएस के इस्तेमाल के बारे में स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण और सूचना उपलब्ध करा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola