इराक में आत्मघाती हमला,15 की मौत

बगदाद : उत्तरी बगदाद में आज सुरक्षा बलों पर निशाना साध कर विस्फोटकों से लदे एक वाहन द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में 15 लोग मारे गये. पुलिस और एक डॉक्टर ने 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि है. पुलिस ने बताया कि यह हमला सलाहेद्दीन प्रांत के समारा के संवेदनशील शहर के दक्षिण […]
बगदाद : उत्तरी बगदाद में आज सुरक्षा बलों पर निशाना साध कर विस्फोटकों से लदे एक वाहन द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में 15 लोग मारे गये. पुलिस और एक डॉक्टर ने 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि है.
पुलिस ने बताया कि यह हमला सलाहेद्दीन प्रांत के समारा के संवेदनशील शहर के दक्षिण में किया गया, जहां आतंकवादियों ने राज्य की राजधानी पर कब्जा कर लिया है और अन्य क्षेत्र पर उनकी नजरें टिकी हैं. इस हमले में 25 लोग घायल भी हो गये हैं. समारा से 15 किलोमीटर दूर में यह हमला हुआ है. यहां प्रसिद्ध अल अस्करी दरगाह है जहां फरवरी 2006 में हमला हुआ था. उस हमले के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झडपें हुयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




