जापान:फुकुशिमा के समीप भूकंप के झटके

Updated at : 16 Jun 2014 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
जापान:फुकुशिमा के समीप भूकंप के झटके

तोक्यो : जापान के पूर्वी तट पर फुकुशिमा के समीप आज तडके मामूली तीव्रता के दो भूकंप आए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि भूकंप से किसी बडे नुकसान की आशंका नहीं है. पहला भूकंप जापान के सबसे बडे और सर्वाधिक आबादी वाले होन्शु द्वीप के तट से करीब 91 किमी दूर 22 किमी […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के पूर्वी तट पर फुकुशिमा के समीप आज तडके मामूली तीव्रता के दो भूकंप आए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि भूकंप से किसी बडे नुकसान की आशंका नहीं है. पहला भूकंप जापान के सबसे बडे और सर्वाधिक आबादी वाले होन्शु द्वीप के तट से करीब 91 किमी दूर 22 किमी की गहराई पर आया. स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजे के कुछ ही देर बाद आए इस भूकंप की तीव्रता 5.7 थी.

दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.6 थी. पहले भूकंप के करीब दो घंटे बाद यह भूकंप उसी जगह के समीप 39 किमी की गहराई पर आया जहां पहला भूकंप आया था. यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जहां था उस जगह के समीप इवाकी, किताइबराकी, नामी और हिताची शहर हैं. इसी तट रेखा पर वर्ष 2011 में विनाशकारी भूकंप और फिर सुनामी आई थी जिससे 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे. इस आपदा में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी क्षति पहुंची थी.

जापान मेटेरोलॉजिकल एजेन्सी ने आज आए पहले भूकंप की तीव्रता 5.8 से कुछ अधिक बताते हुए कहा कि इससे सुनामी का खतरा नहीं है. उत्तरी होन्शु में कल रात 5.6 तीव्रता का मामूली भूकंप आया था और इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है. पिछले माह जापान की राजधानी तोक्यो में 6.0 तीव्रता का भूकप आया था जिससे 17 लोग घायल हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola