नाइजीरिया में आत्मघाती हमलों में 60 से अधिक लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कानो : नाइजीरिया के उत्तर – पूर्वी हिस्से में आज एक मस्जिद और एक बाजार में हुए आत्मघाती बम धमाकों में 60 से अधिक लोग मारे गये. इन दो आत्मघाती हमलों में बोको हराम का हाथ जान पड़ता है. कल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष में अधिक सहयोग का […]
विज्ञापन
कानो : नाइजीरिया के उत्तर – पूर्वी हिस्से में आज एक मस्जिद और एक बाजार में हुए आत्मघाती बम धमाकों में 60 से अधिक लोग मारे गये. इन दो आत्मघाती हमलों में बोको हराम का हाथ जान पड़ता है. कल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष में अधिक सहयोग का वादा किया था.
ये धमाके एडमावा प्रांत की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में दोपहर एक बजे के बाद हुए. बताया जाता है कि युवकों ने ये विस्फोट किये. नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के इमाम गार्की ने बताया कि पुलिस और रेडक्रॉस के संयुक्त आकलन में पाया गया कि 26 लोग मारे गये हैं और 56 घायल हुए हैं. घायलों में से 11 की हालत नाजुक है.
लेकिन मुबी जनरल हॉस्पीटल के एक मेडिकल सूत्र ने बताया कि अस्पताल में 37 शव लाये गये हैं जबकि राहत अभियान में लगे एक बचावकर्मी का कहना है कि उसने 42 शव और 68 घायलों को गिना है. एक स्थानीय निवासी मुहम्मद हामिदू ने कहा, ‘‘कब्रिस्तान छोड़ने से पहले मैंने 68 लोगों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. वहां और शव परिवारों द्वारा लाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










