दुबई:हादसे के शिकार 9 कामगारों का शव भारत भेजा जायेगा

Published at :12 May 2014 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुबई:हादसे के शिकार 9 कामगारों का शव भारत भेजा जायेगा

दुबई : यहां हुई एक सडक दुर्घटना के शिकार 9 भारतीय कामगारों के शवों को अगले कुछ दिनों में वापस वतन भेजा जाएगा. भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘शवों को भेजने के लिए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए हम कंपनी को पूरी मदद करेंगे.’’ 13 लोगों समेत नौ भारतीय […]

विज्ञापन

दुबई : यहां हुई एक सडक दुर्घटना के शिकार 9 भारतीय कामगारों के शवों को अगले कुछ दिनों में वापस वतन भेजा जाएगा. भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘शवों को भेजने के लिए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए हम कंपनी को पूरी मदद करेंगे.’’ 13 लोगों समेत नौ भारतीय कामगारों की शनिवार को तब मौत हो गयी थी, जब व्यस्त एमिरेट्स रोड पर खडे एक ट्रक से बस टकरा गयी थी. ये लोग बस में सवार थे. यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए सभी नौ भारतीय बिहार से हैं.

इनकी पहचान देवेंद्र कुमार यादव, कमलेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न कुमार सिंह, कोकिल चौधरी, कृष्ण शाह, धर्मेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, सिराज अंसारी और संजय रामचंद के तौर पर हुयी है. ट्रक और घटना में शामिल बस के ड्राइवरों से पूछताछ की जा रही है. दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कल बताया था कि शनिवार को राशिद अस्पताल के ट्रामा एंड इमरजेंसी सेंटर में 10 घायलों को लाया गया. इसमें से छह को उसी दिन छुट्टी दे दी गयी. बाकी चार की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है. बहरहाल, कंपनी ने आश्वस्त किया है कि सभी कामगारों को मुआवजा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola