पाकिस्तान में आइईडी विस्फोट में 3 सैनिक घायल

पेशावर: अशांत उत्तर वजीरिस्तान एजेंसी में आज एक आइईडी विस्फोट में कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गये. एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा बलों पर इस तरह का यह दूसरा हमला है. सैन्य अधिकारियों के मुताबिक खजुरी के निकट विस्फोट हुआ. गुरुवार को कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गयी थी […]
पेशावर: अशांत उत्तर वजीरिस्तान एजेंसी में आज एक आइईडी विस्फोट में कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गये. एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा बलों पर इस तरह का यह दूसरा हमला है.
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक खजुरी के निकट विस्फोट हुआ. गुरुवार को कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गयी थी और कई अन्य तब घायल हो गए थे जब उत्तरी वजीरिस्तान में उनके काफिले के निकट आइईडी विस्फोट हुआ. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता चल रही है.एक अन्य हमले में दक्षिण वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुए हमले में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










