नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने डच बंधकों को किया रिहा

Published at :11 May 2014 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने डच बंधकों को किया रिहा

द हेग : नाइजर डेल्टा के बंदूकधारियों ने इस सप्ताह के शुरु में बंधक बनाये गये तीन डच नागरिकों को रिहा कर दिया है. यह जानकारी एक नाइजीरियाई कार्यकर्ता ने दी है जो इन तीनों के साथ था लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया. एम्सटर्डम के पर्यावरण कार्र्यकर्ता सन्नी ओफेह और तीन डच […]

विज्ञापन

द हेग : नाइजर डेल्टा के बंदूकधारियों ने इस सप्ताह के शुरु में बंधक बनाये गये तीन डच नागरिकों को रिहा कर दिया है. यह जानकारी एक नाइजीरियाई कार्यकर्ता ने दी है जो इन तीनों के साथ था लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया.

एम्सटर्डम के पर्यावरण कार्र्यकर्ता सन्नी ओफेह और तीन डच नागरिकों (दो पुरुष एवं एक महिला) को रविवार को सशस्त्र लोगों ने एक कश्ती पर धावा बोल कर बंधक बना लिया था. इस समूह में नीदरलैंड में रहने वाले एक नाइजीरियाई सहित सभी की आंखों में पट्टी बांध कर उन्हें अनजान जगह पर ले जाया गया.

ओफेह ने कल डच प्रासरणकर्ता एनओएस टीवी को बताया मैं केवल यह बताना चाहता हूं कि उन्हें रिहा कर दिया गया है और वे सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं. अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उद्योग के केंद्र दक्षिणी नाइजर डेल्टा क्षेत्र में कई विदेशी नागरिकों का अपहरण किया गया और फिरौती की राशि लेकर रिहा किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola