मेक्सिको में भूकंप का तगड़ा झटका

Published at :11 May 2014 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
मेक्सिको में भूकंप का तगड़ा झटका

मेक्सिको सिटी:दक्षिणी मेक्सिको और राजधानी में शनिवार को भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, जिसकी रियेक्टर पैमाने पर तीव्रता छह मापी गयी है. भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गये. इससे दो दिन पहले भी इसी तरह का झटका महसूस किया गया था. भूकंप के […]

विज्ञापन

मेक्सिको सिटी:दक्षिणी मेक्सिको और राजधानी में शनिवार को भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, जिसकी रियेक्टर पैमाने पर तीव्रता छह मापी गयी है. भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गये. इससे दो दिन पहले भी इसी तरह का झटका महसूस किया गया था.

भूकंप के बाद जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर एक बज कर छह मिनट पर आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी प्रांत गुइरेरो के सात किलोमीटर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहरायी में था. मेक्सिको के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बतायी, लेकिन बाद में इसे संशोधित करके 5.9 बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola