शरीफ, जरदारी को कोर्ट का नोटिस जारी

लाहौर:पाकिस्तान की एक अदालत ने विदेशों से नेताओं का धन वापस लाने के लिए निर्देश देने की मांग करनेवाली एक याचिका पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और 62 अन्य नेताओं को नोटिस जारी किया. अधिवक्ता जावेद इकबाल जाफरी ने 64 नेताओं के खिलाफ एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि […]
लाहौर:पाकिस्तान की एक अदालत ने विदेशों से नेताओं का धन वापस लाने के लिए निर्देश देने की मांग करनेवाली एक याचिका पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और 62 अन्य नेताओं को नोटिस जारी किया.
अधिवक्ता जावेद इकबाल जाफरी ने 64 नेताओं के खिलाफ एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उन्होंने कम से कम 30,000 करोड़ डॉलर मनी लाउंड्रिंग के जरिये विदेशों में हस्तांतरित किये हैं, जिससे राष्ट्रीय खजाने को भारी नुकसान पहुंचा है.
लाहौर अदालत ने कल संघीय सरकार और 64 नेताओं को नोटिस जारी किया जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तन तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान भी शामिल हैं. न्यायमूर्ति खालिद महमूद खान ने सुनवाई 29 मई तक के लिए स्थगित कर दी और प्रतिवादियों से जवाब मांगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










