फलुजा में गोलीबारी, हिंसा के कारण इराक में 20 लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2014 7:49 PM (IST)
विज्ञापन

बगदाद: उग्रवादी नियंत्रण वाले शहर फलूजा में गोलाबारी, एक आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटनाओं ने इराक में आज 20 लोगों की जान ले ली.शहर के मुख्य अस्पताल के डॉक्टर अहमद शामी ने बताया कि पिछले चार महीने से ज्यादा वक्त से सरकार विरोधी तत्वों में नियंत्रण में मौजूद फलूजा में हुई गोलाबारी में 11 […]
विज्ञापन
बगदाद: उग्रवादी नियंत्रण वाले शहर फलूजा में गोलाबारी, एक आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटनाओं ने इराक में आज 20 लोगों की जान ले ली.शहर के मुख्य अस्पताल के डॉक्टर अहमद शामी ने बताया कि पिछले चार महीने से ज्यादा वक्त से सरकार विरोधी तत्वों में नियंत्रण में मौजूद फलूजा में हुई गोलाबारी में 11 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलाबारी किसने की थी.
इसके अलावा उत्तरी बगदाद के तरमिया कस्बे के चेकप्वाइंट पर आत्मघाती हमलावर ने एक वाहन को उडा दिया जिसमें सात लोग मारे गए और कम से कम 20 लोग घायल हो गए. उत्तरी प्रांत निनेवेह में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










