सउदी अरब ने भारत से मिर्च के आयात पर बैन लगाया

रियाद : सउदी अरब ने भारतीय मिर्च के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. उसने यह कदम इस मिर्च में कीटनाशक तत्वों की अधिक उपस्थिति का हवाला देते हुए उठाया है. सउदी अरब भारत से ताजा सब्जियों का पांचवां सबसे बडा आयातक है. भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव (वाणिज्य) सुरिंदर भगत ने यह जानकारी दी. […]
रियाद : सउदी अरब ने भारतीय मिर्च के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. उसने यह कदम इस मिर्च में कीटनाशक तत्वों की अधिक उपस्थिति का हवाला देते हुए उठाया है. सउदी अरब भारत से ताजा सब्जियों का पांचवां सबसे बडा आयातक है.
भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव (वाणिज्य) सुरिंदर भगत ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, हमें सउदी अरब के कृषि मंत्रालय द्वारा 30 मई से मिर्च पर प्रतिबंध की सूचना दी गई है. उन्होंने बताया हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सउदी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं. कृषि मंत्रालय में एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय खेप से नमूना परीक्षण में मिर्च में कीटनाशक तत्व की उंची मात्रा पाई गई जिसके बाद मिर्च के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया.
अरब न्यूज के अनुसार मंत्रालय ने भारतीय कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकार (एपीडा) को परामर्श जारी करने के बाद यह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. इसके अनुसार हरी मिर्च की कुछ खेप में कीटनाशक तत्वों की उंची मात्र पाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










