चीन में मिलीं बुद्ध की 1000 से अधिक मूर्तियां

बीजिंग:उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में मिंग राजवंशकालीन बुद्ध की एक हजार से अधिक प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. स्थानीय पुरातत्वविदों के अनुसार बुद्ध की मूर्तियां यांगकू काउंटी में एक टीले पर स्थिति पत्थर की एक गुफा में मिलीं. काउंटी के सांस्कृतिक विरासत पर्यटन ब्यूरो के निदेशक यांग जीफू ने कहा कि ये मूर्तियां गुफा की […]
बीजिंग:उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में मिंग राजवंशकालीन बुद्ध की एक हजार से अधिक प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. स्थानीय पुरातत्वविदों के अनुसार बुद्ध की मूर्तियां यांगकू काउंटी में एक टीले पर स्थिति पत्थर की एक गुफा में मिलीं.
काउंटी के सांस्कृतिक विरासत पर्यटन ब्यूरो के निदेशक यांग जीफू ने कहा कि ये मूर्तियां गुफा की दीवार में काटकर बनायी गयी हैं और इनकी लंबाई 12 से 25 सेंटीमीटर है. पुरातत्वविदों के अनुसार मूर्तियां मिंग राजवंश (1368-1644) कार्यकाल की हो सकती हैं. संवाद समिति शिन्हुआ ने यांग के हवाले से कहा कि रिकार्ड के अनुसार दो गुफाओं की मिंग राजवंश कार्यकाल के दौरान मरम्मत की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










