पाक में भूकंप,एक की मौत

कराची : दक्षिण पूर्व पाकिस्तान में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 4.5 और 4.6 मापी गई है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार पहला भूकंप तड़के करीब […]
कराची : दक्षिण पूर्व पाकिस्तान में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 4.5 और 4.6 मापी गई है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार पहला भूकंप तड़के करीब 3.50 आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र नवाबशाह से करीब 16 किलोमीटर दूर सिंध के दौर से आठ किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में जमीन के नीचे 14.7 किलोमीटर गहराई में था.
दूसरा भूकंप एक घंटे बाद आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई. इसका केंद्र नवाबशाह से 13 किलोमीटर उत्तर में दौर के 12 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 15.3 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप के कारण कुछ मकानों की छतें ढह जाने की सूचना मिली हैं.
अधिकारियों ने कहा, भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं एवं बच्चों समेत 30 अन्य लोग घायल हो गए. जियो न्यूज ने उप आयुक्त इरफान काठिया के हवाले से बताया कि जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे और आज होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










