मैक्सिको के प्रशांत तट पर भूकंप का तेज झटका

Published at :09 May 2014 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
मैक्सिको के प्रशांत तट पर भूकंप का तेज झटका

एसपुलको : मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर, राजधानी और कई द्वीपीय राज्यों में भूकंप का तेज झटका आया जिससे लोग घबरा गए और बेमौसम मूसलाधार बारिश के बावजूद अपने घरों से बाहर निकल आए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, दक्षिणी ग्युएरेरो राज्य में कल आए भूकंप का केंद्र तेस्पैन दे गैलेयाना से 15 किलोमीटर […]

विज्ञापन

एसपुलको : मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर, राजधानी और कई द्वीपीय राज्यों में भूकंप का तेज झटका आया जिससे लोग घबरा गए और बेमौसम मूसलाधार बारिश के बावजूद अपने घरों से बाहर निकल आए.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, दक्षिणी ग्युएरेरो राज्य में कल आए भूकंप का केंद्र तेस्पैन दे गैलेयाना से 15 किलोमीटर उत्तर में था. इसे करीब 277 किलोमीटर दूर मैक्सिको सिटी तक महसूस किया गया. मैक्सिको सिटी में कार्यालयों में काम करने वालों को जब भूकंप का झटका महसूस हुआ तो वे लोग उंची इमारतों से फौरन बाहर निकल आए.

मेयर क्रिसोफोरो ओटेरो हेरेडिया ने बताया कि भूकंप से किसी बडे नुकसान की खबर नहीं है लेकिन तेस्पैन में जिस जगह पर भूकंप का केंद्र था वहां राजमार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है. इस शहर में कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा और उनकी छत ढह गई. लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. ग्युएरेरो राज्य की राजधानी चिल्पैन्सिंगो में एक दीवार ढह गई लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. यहां पहले ही बेमौसम मूसलाधार बारिश हो रही है इसके बावजूद भूकंप के झटके से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए. गौरतलब है कि इससे पहले यहां 18 अप्रैल को भी एक शक्तिशाली भूकंप आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola