पिकासो की कलाकृति 3.15 करोड़ डॉलर में बिकी

न्यूयॉर्क:पाब्लो पिकासो का 1932 का रंगीन तैलचित्र ‘द रेस्क्यू’ 3.15 करोड़ डॉलर में नीलाम हुआ है. हालांकि, पहले उसके 1.4-1.5 करोड़ डॉलर में ही नीलाम होने का अनुमान था. ‘द रेस्क्यू’ ने नीलामी घर सूथबे के प्रभावी एवं आधुनिक कला की बिक्री के सिलसिले में नीलामी की अगुवाई की. नीलामी घर ने करीब 50 कृतियां […]
न्यूयॉर्क:पाब्लो पिकासो का 1932 का रंगीन तैलचित्र ‘द रेस्क्यू’ 3.15 करोड़ डॉलर में नीलाम हुआ है. हालांकि, पहले उसके 1.4-1.5 करोड़ डॉलर में ही नीलाम होने का अनुमान था. ‘द रेस्क्यू’ ने नीलामी घर सूथबे के प्रभावी एवं आधुनिक कला की बिक्री के सिलसिले में नीलामी की अगुवाई की.
नीलामी घर ने करीब 50 कृतियां बेची, जिससे उसे 21.9 करोड़ डॉलर मिले. यह दूसरी रात थी कि पिकासो की कलाकृति की नीलामी से सूथबे को अच्छी खासी राशि मिली. पिकासो का 1942 का चित्र ‘पोट्रेट ऑफ डोरा मार’ मंगलवार को 2.25 करोड डॉलर में बिका था. हेनरी मैटिस्से का चित्र ‘मोर्निग सेशन’ 1.92 करोड़ डॉलर में बिका. यह 1924 का तैलचित्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










