बोको हराम को इस्लाम के बारे में सीखना चाहिए: मलाला

लंदन : लडकियों की शिक्षा की पैरोकारी करने वाली पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने नाइजीरिया के चरमपंथी संगठन बोको हराम को ‘इस्लाम के बारे में सीखने’ की नसीहत देते हुए कहा है कि चरमपंथी 200 से अधिक स्कूली लडकियों का अपहरण करके मजहब के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. तालिबान के खिलाफ आवाज […]
लंदन : लडकियों की शिक्षा की पैरोकारी करने वाली पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने नाइजीरिया के चरमपंथी संगठन बोको हराम को ‘इस्लाम के बारे में सीखने’ की नसीहत देते हुए कहा है कि चरमपंथी 200 से अधिक स्कूली लडकियों का अपहरण करके मजहब के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. तालिबान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली 16 साल की मलाला ने सीएनएन से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उन्होंने इस्लाम की तालीम नहीं ली है. उन्होंने कुरान नहीं पढा है. उन्हें जाकर इस्लाम के बारे में सीखना चाहिए.’’
बोको हराम द्वारा अपहृत लडकियों को गुलामी के लिए बेच देने की आशंका का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानती हूं कि उन्हें इन लडकियों को अपनी बहन समझना चाहिए. कोई अपनी बहन को कैसे कैद कर सकता है और उसके साथ ऐसा बुरा सुलूक कर सकता है?’’ मलाला ने कहा, ‘‘हकीकत यह है कि वे लोग इस्लाम के नाम का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि वे इस बात को भूल चुके हैं कि इस्लाम का मतलब ‘अमन’ होता है.’’ उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि दुनिया को अपहरण की इस घटना पर शांत नहीं बैठना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










